DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय:स्कूल-कॉलेज और बाजार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान

सिद्धार्थनगर में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। बांसी क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल-कॉलेज खुलने के समय और बाजारों में विशेष अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक जगहों पर बेवजह घूमने वाले और महिलाओं को असहज करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाना है। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने रतनसेन इंटर कॉलेज, तिलकराम इंटर कॉलेज के आसपास, बांसी मेला, सोनखार चौक और प्रमुख बाजारों में गहन चेकिंग की। इसके साथ ही कोचिंग सेंटरों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। चौराहों और मुख्य सड़कों पर पुलिस की निगरानी ने मनचलों को स्पष्ट संकेत दिया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अभियान के दौरान टीम ने महिला दुकानदारों से सीधा संवाद किया। दुकानदारों ने बताया कि कई बार कुछ युवक अनावश्यक रूप से चौराहों पर खड़े रहते हैं, जिससे माहौल असहज हो जाता है। पुलिस ने उनसे किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस की सक्रियता से बाजारों और स्कूल इलाकों में सुरक्षा का माहौल साफ नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलें तो मनचलों की हिम्मत अपने आप टूट जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एंटी रोमियो स्क्वाड का यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि महिलाओं और छात्राओं को बिना डर के घर से निकलने का भरोसा दिलाने की कोशिश है। आने वाले दिनों में भी स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी, ताकि जिले में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढिलाई न रहे।


https://ift.tt/uX8Enmh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *