लखनऊ में शनिवार को शहर के अलग‑अलग जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस मौके पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चलान किया गया। 21 दुकानों से वसूला गया जुर्माना जोन 1 के लालबाग स्थित चारमीनार रेस्टोरेंट में सिंगल यूज पॉलीथिन के इस्तेमाल पर 5000 रुपए का चालान किया गया।आसपास की अन्य दुकानों द्वारा गंदगी फैलाने पर कुल 1,400 रुपए का चालान काटा गया। यह कार्रवाई जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक सिंह के निर्देशन में एसएफआई सुनील वर्मा की टीम ने की। जोन‑2 के अम्बेडकर नगर क्षेत्र में मवैया पुल के नीचे और मछली मंडी के आसपास अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने कुल 21 दुकानों का निरीक्षण किया। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर 3 चालान कर 9500 रुपए, जबकि अतिक्रमण और गंदगी के मामलों में 9 चालान कर 16000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। नियम तोड़ने पर जारी रहेगा एक्शन कार्रवाई जोनल सेनेटरी अधिकारी रामसकल यादव के नेतृत्व में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार कुशवाहा, देवेंद्र कुमार वर्मा और टीम‑296 द्वारा की गई।अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम अधिकारियों ने साफ किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार चलेगा। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना, चालान और जरूरत पड़ने पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक‑मुक्त बनाया जा सके।
https://ift.tt/SoIj10T
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply