DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

साली के प्यार में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:खुद पर पेट्रोल डालकर बोला-शादी करा दो वर्ना जान दे दूंगा, साली के फोन करने पर उतरा

औरैया में साली के प्यार में एक युवक 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वहां से बोला- मेरी शादी करा दो नहीं तो कूद जाऊंगा। यह देखते ही मौके पर लोगों के भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और एम्बुलेंस पहुंची। 4 घंटे तक पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक साली को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। युवक अपने साथ पेट्रोल लेक चढ़ा था। पुलिस ने उतरने को कहा तो उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। बोला-आग लगा लूंगा। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को फोन करके दोनों को बुलाया। साली पिता के साथ मौके पर पहुंची। फिर फोन पर युवक से बात की। तब कहीं जाकर वह नीचे उतरा। पूरा मामला शहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है। पहले 3 तस्वीरें देखें… पढ़िए क्या है पूरा मामला गोपालपुर गांव अब्दुल हमीद का घर है। अब्दुल हमीद खेती किसानी का काम करते हैं। घर में पत्नी, बेटा शहरुद्दीन उर्फ शेरा (30), बहू रूबी और एक डेढ़ साल का पोता असद हैं। 4 साल पहले गोपालपुर से 10 किमी दूर बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव की रहने वाली रूबी से शहरुद्दीन की शादी हुई। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ। सोमवार सुबह 9.30 बजे शहरुद्दीन घर से निकला। घर से 100 मीटर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घर वालों को पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उतरने को कहा तो, बोला-पहले मेरी साली से मैरी शादी कराओ। इस पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस समझया। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने शहरुद्दीन के ससुस को फोन कर सारी बात बताई, और मौके पर बुलाया। इसके बाद शहरुद्दीन के ससुर अपनी छोटी बेटी को लेकर मौके पर पहुंचे। लड़की ने अपने जीजा से फोन पर बात की और समझाया। तब युवक नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। लड़की अपने पिता के साथ अपने घर चली गई। पिता बोले-एकतरफा प्यार में पागल है लड़के के पिता अब्दुल हमीद ने बताया कि शादी के बाद बेटे की साली कई बार मेरे घर आई थी। कई बार वह मेरे घर पर कई दिन तक रुकी थी। तभी मेरे बेटे को एकतरफ प्यार हो गया। इसके बारे में हमें पहले से कुछ नहीं पता था। यही उससे शादी की जिद करता था। मेरी बहू को भी यह बात नहीं पता थी। जब उसे मेरे बेटे ने शादी करने की बात की तो घर में विवाद होने लगा। हमने समझाया लेकिन वह नहीं माना। आज पता नहीं क्या सुबह उठते ही घर से निकल गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। काफी समझाने बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां से उसका 151 में चालान कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया है। …………………. ये खबर भी पढ़ें… क्रेटा-डंपर की टक्कर, दो दोस्तों समेत 4 की मौत, एयरबैग नहीं खुला, सिर फटने से गईं जानें; बिजनौर में जलसे से लौट रहे थे बिजनौर में हाईवे पर बेकाबू क्रेटा पीछे से डंपर में घुस गई। कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो दोस्त, मौलाना और बुजुर्ग शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 14 फीट की कार 10 फीट रह गई। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/WznHdbs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *