गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के विधायकों एवं पदाधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर गंभीर हो जाने को कहा है। शाम को एनेक्सी भवन सभागार में उन्होंने गोरखपुर मंडल के विधायकों एवं भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में उन्होंने SIR को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि सभी काम छोड़कर अगले एक महीने इस काम में जुट जाएं। बूथ स्तर पर एक-एक वोटर के यहां संपर्क करें और यह पता लगाएं कि किसने फार्म भरा है और किसने नहीं। सीएम ने कहा कि हर बूथ पर कैंप लगाए जाएं। हर जिले में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। बूथों पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दें। इस बात का पता लगाएं कि कितने लोग शिफ्ट हुए हैं। यदि किसी लड़की का नाम शादी के बाद कट गया है तो बहुत से ऐसे घर भी होंगे जहां बहुएं आयी होंगी। इस बात का पता लगाएं कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हुआ है या नहीं। इसी तरह कोई रोजगार के सिलसिले में बाहर गया है तो कोई यहां आया भी होगा। जो लोग यहां अए हैं, उनका नाम सूची में जरूर जुड़वाएं। हर बूथ पर पांच महिला, पांच पुरुष कार्यकर्ताओं की बनाएं टोली
सीएम ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि हर बूथ पर एक टोली बनाएं। जिसमें पांच पुरुष तो पांच महिला कार्यकर्ता शामिल हों। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर SIR की वास्तविक स्थिति जानें। पुरुष कार्यकर्ता पुरुषों के बीच जाएं तो महिला कार्यकर्ता महिलाओं के बीच जाकर उनसे पूछें कि उनका फार्म जमा हुआ है या नहीं। सीएम ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। अपने क्षेत्र के हर बूथ पर पैनी नजर रखें। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें। फार्म भरवाने और जमा कराने के साथ ही दावे एवं आपत्तियों के समय मिलने वाली नोटिसों पर भी ध्यान दें। सही तरीके से लोगों के प्रपत्र जमा करवाएं। शहर की तरह गांवों में भी बूथ स्तर पर शिविर लगाए जाएं। विपक्ष के विरोध को देख निश्चिंत न हों
सीएम ने विपक्ष के विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसे देखकर यह न मानिए कि वे SIR का फार्म नहीं भरवा रहे हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनके कार्यकर्ता धरातल पर पूरे मनोयोग से लगे हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए लगना होगा। एक-एक वोटर तक पहुंचें। कोई भी वैध मतदाता इससे छूटना नहीं चाहिए। कोई बोगस वोटर का नाम सूची में न रहने पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर मतदाता की सहायता के लिए मौजूद मिलना चाहिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल में एसआईआर प्रभारी डा. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा के विधायक के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी एस आई आर, विधानसभा के संयोजक और विधानसभा के एस आई आर प्रभारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/0SQnsuq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply