बाराबंकी शहर के नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर से श्री साईं ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने श्री साईं बाबा की चरण पादुका के दर्शन कर यात्रा को विधिवत रवाना किया। शिरडी साईं मंदिर से लाई गई श्री साईं बाबा की पावन चरण पादुका को एक सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया था। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने चरण पादुका के दर्शन किए। भक्तों में दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने यात्रा में शामिल होकर चरण पादुका पर माल्यार्पण किया और शीश नमन कर जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि साईं बाबा की कृपा से समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश फैलता है। पालकी यात्रा में कलश यात्रा, आकर्षक झांकियां और भजन-कीर्तन शामिल थे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और साईं भजनों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इस यात्रा में श्री साईं ट्रस्ट के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी।
https://ift.tt/3WHhLsC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply