DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांसद शशांक मणि ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर की बैठक:बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक

देवरिया में सदर सांसद शशांक मणि ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसएलआर) को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बुधवार को देवरिया देहात मंडल के बगहा चौरी में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रपत्र स्वयं भरने और परिवार, पड़ोसियों व परिचितों को भी फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इसी अभियान के तहत, शहर के परशुराम चौक स्थित बूथ संख्या 256 पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ स्तर पर हर परिवार से संपर्क कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने और किसी भी त्रुटि या छूटे हुए नाम को समय पर शामिल कराने की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा ने जिले के लगभग 1625 बूथों पर इस पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बीएलओ के साथ मिलकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर अभियान को गति प्रदान की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल, अरविंद चौहान, सत्यप्रकाश तिवारी और चंदन चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/42ydJ0q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *