DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में BLO की हार्ट अटैक से मौत:SIR से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर रहे थे, बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े

सहारनपुर में सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद परिजन को फोन पर उनकी मौत की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मंगलवार को नूर बस्ती थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला SIR से जुड़ी जनसुनवाई कर रहे थे दुष्यंत सिंह बेदी मूल रूप से चकहरहेटी के रहने वाले थे। वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी। वह मंगलवार को दोपहर SIR से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। वे जमीन पर गिर पड़े। स्टाफ उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उनका चेक अप किया उसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आठ साल पहले पत्नी की हो चुकी है मौत दुष्यंत सिंह के पत्नी की मौत करीब आठ साल पहले हो चुकी है। परिवार में उनकी मां और दो छोटे बच्चे हैं। उनमें से एक 9 साल की बेटी और एक 6 साल का बेटा है। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार को देखने वाला कोई नहीं बचा है। जून में रुड़की में हुआ था ट्रांसफर दुष्यंत सिंह का जून में रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में तबादला हो गया था। लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। वे लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे।


https://ift.tt/4N2Hmev

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *