DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में 29 लाख की अफीम के साथ हैंडलर अरेस्ट:बदायूं से लेकर आया था, 5 हजार रुपए मिलते हैं सप्लाई के, 2.810 किलो अफीम हुई बरामद

सहारनपुर की नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और पुलिस ने 2.810 किलो अफीम के साथ एक हैंडलर को अरेस्ट किया है। आरोपी बदायूं से अफीम लेकर आया था, जिसे सहारनपुर में सप्लाई करनी थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हैंडलर को अरेस्ट कर लिया है। बस से उतरने के बाद आरोपी गुरुद्वारा रोड से जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी मनोज यादव ने बताया कि जिले में ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। एक संदिग्ध गुरुद्वारा रोड पर घूम रहा है। तभी पुलिस ने ट्रैप बिछाया और एक युवक को पकड़ लिया। जिसके पास से 2 किलो 810 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी बदायूं का रहने वाला है। जिसका नो ब्रजपाल उर्फ गोपाल है। पुलिस आरोपी ब्रजपाल को पकड़कर थाने लेकर आ गई। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पहली बार अफीम लेकर सहारनपुर आया है। उसे यहां पर किसी को अफीम देनी थी। लेकिन नशा माफियाओं ने उसे एक्जेक्ट लोकेशन नहीं बताई थी। जहां पर अफीम डिलीवर करनी थी, उसकी लोकेशन आनी थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी ब्रजपाल के पास से एक रेल टिकट, दो बस टिकट, एक मोबाइल और 1050 रुपए नगद बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके जैसे सैंकड़ों हैंडलर है। जो दूसरे राज्यों और जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं। आरोपी ने बदायूं के नशा तस्कर का नाम बताया है, जिसे पुलिस ट्रैक कर रही है। जल्द ही पुलिस नशा तस्कर पहुंचने की कोशिश करेगी।


https://ift.tt/One7sIx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *