सहारनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता अपने ससुराल में कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। लड़की पक्ष का आरोप है कि स्कॉर्पियो गाड़ी के चक्कर में बेटी की हत्या कर दी गई है। वहीं, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। फोरेंसिक की टीम कमरे से सैंपल कलेक्ट किए है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल पक्ष के लोग फरार है। मामला थाना रामपुर मनिहारान का है। 21 माह पहले हुई थी शादी थाना रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा निवासी चरण सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि उनकी बेटी दीपांशी की शादी 2 मार्च 2024 को भूरा कॉलोनी निवासी राजेंद्र के बेटे विशाल से हुई थी। शादी के समय दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहा था। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दहेज में छोटी गाड़ी दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग स्कार्पियों की मांग कर रहे थे। बड़ी गाड़ी लेकर आओ..तभी लड़की को रखेंगे लड़की पक्ष के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति विशाल और ससुराल पक्ष की ओर से लड़की पर महंगी स्कॉर्पियो कार लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब पिता ने असमर्थता जताई, तो आरोप है कि लड़की के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना बढ़ने लगी। पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वे अपनी बेटी को लेने ससुराल गए, तो लड़की ने बताया कि यदि वह घर से बाहर नहीं गई, तो ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। परिजनों ने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि लड़की ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि लड़की को रामपुर मनिहारन CHC ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियों का परिणाम है। परिवार ने परिजनों पर भी दहेज मांगने में ससुराल पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी को बार-बार परेशान किया जाता था और उसकी आर्थिक मांगें पूरी न होने के कारण उसे मानसिक रूप से तोड़ा गया। युवती के पिता ने बेटी के पति रविंद्र ने ससुर, ससुराल पक्ष और गांव के कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 10 दिन पहले आई थी ससुराल मृतका के पिता ने बताया कि 20 दिन पहले भी ये लोग स्कॉर्पियो गाड़ी की डिमांड कर रहे थे। जब पति विशाल और ससुर राजेंद्र को समझाया था। लेकिन ये बेटी दीपांशी को घर छोड़ गए। जिसके बाद पंचायत हुई और 21 नवंबर को बेटी दीपांशी को ससुराल ले गए थे। आरोप है कि लेकिन फिर से उसे परेशान करते रहे थे, लगातार गाड़ी की डिमांड कर रहे थे।
https://ift.tt/iH2vWu8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply