DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन:ब्राह्मण समाज में सौंपा ज्ञापन, कानून को वापस करने की मांग

सहारनपुर में यूजीसी कानून 2026 को वापस लिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा (राज) के बैनर तले सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य एवं राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने पदाधिकारियों व समाज के लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज को आपस में बांटने वाला कानून है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाएगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य ने कहा कि इस कानून के लागू होने से कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल खराब होगा और छात्र शिक्षा के बजाय राजनीति में उलझे रहेंगे। इससे निर्दोष लोगों का शोषण बढ़ने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ है, चाहे वह किसी के साथ भी हो। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी लोग रामलीला मैदान, हकीकत नगर चौक सहारनपुर में एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज में वैमनस्यता बढ़ाने वाला है और इससे सामाजिक एकता को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने समाज से संगठित होकर संवैधानिक तरीके से विरोध करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक श्री विजय शर्मा, दीपक वत्स, बालकृष्ण शर्मा, महासचिव पं.अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष पं.सोनू शर्मा, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष पं. गिरीश शर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज को एकजुट रहने की अपील की।


https://ift.tt/Rg4bGxF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *