DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने का प्रयास:सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, शांतिपूर्ण तरीके से कराया रविदास कार्यक्रम

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के खतोली और पठेड़ गांवों में संत रविदास जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने के प्रयासों के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों स्थानों पर कार्यक्रम मंदिर परिसर तक सीमित कर शांतिपूर्वक संपन्न कराए गए। खतोली गांव में रविवार दोपहर ग्रामीण शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ सदर मुनीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा की अनुमति नहीं है। आयोजकों ने एक अनुमति पत्र दिखाया, जिसे अधिकारियों ने लिपिकीय त्रुटि से जारी बताया। एसडीएम के अनुसार, पुलिस की रिपोर्ट में अनुमति नहीं दी गई थी और गांव में पहले ऐसी कोई यात्रा नहीं निकली थी, इसलिए नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह सुनकर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। पुलिस ने समझाकर रोका। इस दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में सफल रहे। शाम करीब पांच बजे मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ जयंती कार्यक्रम मनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया गया है।


https://ift.tt/RwjxPsL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *