DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में प्रभारी मंत्री ने बजट पर की प्रेसवार्ता:युवाओं-स्वास्थ्य पर जोर, किसानों-बिजली बिल पर साधी चुप्पी

सहारनपुर में प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने बजट पर प्रेसवार्ता की। शनिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को “सभी वर्गों के लिए लाभकारी” बताया। मंत्री ने बजट के 20 प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मंत्री शर्मा ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा। रोजगार सृजन, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया। मंत्री ने बताया कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी काम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 1000 मान्यता प्राप्त नैदानिक प्रशिक्षण स्थलों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। ‘भारत कोष’ में 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी का प्रस्ताव है। लघु एवं मध्यम उद्योगों (एसएमई) के लिए 10 करोड़ रुपये की वृद्धि कोष व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “रिफॉर्म एक्सप्रेस” के तहत 350 से अधिक सुधारों के लागू होने का भी जिक्र किया, जिनका देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। हालांकि, प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री से स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल और महंगाई से जुड़े सवाल पूछे गए। उन्होंने इन पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा कि प्रेसवार्ता बजट पर केंद्रित है। किसानों की समस्याओं और एमएसपी कानून से संबंधित बजट प्रावधानों पर पूछे गए प्रश्नों को भी मंत्री ने टाल दिया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी और महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीडिया प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


https://ift.tt/z8ivKht

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *