DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में तापमान 7°C:गलन बढ़ी,सर्द हवाएं परेशान कर रही, 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा

सहारनपुर में सुबह से हल्का कोहरा छाया है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहरे के कारण कम लोग ही घरों से बाहर निकले हैं। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 ℃ दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के ज्यादातर स्कूलों ने एहतियातन एक सप्ताह की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आज AQI 325 तक पहुंच गया है। इतनी खराब हवा से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह के समय आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आईं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं और ठंड का असर बना रह सकता है। दरअसल, एक जनवरी को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिला था। पूरे दिन आसमान में कुहासा छाया रहा और धूप के दर्शन नहीं हुए। सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। इसी नमी और ठंडी हवाओं के चलते शुक्रवार सुबह शीतलहर का असर और तेज हो गया।


https://ift.tt/OskDej8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *