सहारनपुर में सुबह से घना कोहरा छाया है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कोहरे के कारण देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 290 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। उसके बाद तापमान में और गिरावट होगी। सर्द हवाओं और कम धूप के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। आज धूप निकलने के आसार कम हैं, जिससे शीतलहर का असर बना रह सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक बढ़ती ठंड और प्रदूषण के चलते बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
https://ift.tt/sS5egFw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply