सहारनपुर में पुलिस की गोकश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी बदमाश पर गोली चलानी पड़ी। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना मिर्जापुर का है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस टीम के साथ ढाबा पुलिया के पास संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी नहर वाले रास्ते से तेज रफ्तार में एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन और तेज गति से ग्राम मढती की ओर कच्चे रास्ते पर भाग निकला। कच्चा रास्ता होने के कारण कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चालक बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को अरेस्ट कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गोकश की पहचान साऊद पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक स्कार्पियो कार बरामद हुई है।
https://ift.tt/SkJyKTF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply