DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में गैंगरेप पीड़िता से मारपीट:पीड़िता बोली-जमानत पर छूटने के बाद आरोपी केस वापस लेने का बना रहा दबाव

सहारनपुर में गैंगरेप और कथित धर्म परिवर्तन के एक मामले की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जमानत पर छूटे आरोपी उसे खुलेआम धमका रहे हैं। पीड़िता ने शुक्रवार शाम थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मामले में थाना कोतवाली देहात में पहले से दर्ज है। इस केस में फरमान पुत्र शौकत, सलमान पुत्र गुलजार और पीरु उर्फ वसीम पुत्र हसीन पर गैंगरेप और धर्म परिवर्तन के आरोप हैं। ये आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। पीड़िता के अनुसार, 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे जब वह गांव के रास्ते से घर जा रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने से बचने के लिए वह वहां से चली गई। आरोप है कि उसी रात करीब 9 बजे, जब वह जिला उपाध्यक्ष के घर से लौट रही थी, तब आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया और मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता ने अपनी जान-माल को गंभीर खतरा बताया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/jZ1dGmp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *