DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में केंचुआ खाद प्लांट के नाम पर ठगी:महिला से 2.70 लाख हड़पे, सरकारी मान्यता का झांसा दिया

सहारनपुर जिले में जैविक खेती और केंचुआ खाद प्लांट लगाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। गांव छपरेडी की 42 वर्षीय महिला संगीता ने पांच लोगों पर 2 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर रामपुर मनिहारान कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अक्टूबर 2024 की शुरुआत में पांच लोग संगीता से मिले थे। उन्होंने खुद को “जय एग्रो बायोसाइंस” नामक कंपनी का संचालक बताया, जो किसानों के खेतों में केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) प्लांट स्थापित करती है। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी कंपनी भारत सरकार के अधीन काम करती है और पूरी तरह विश्वसनीय है। उन्होंने विश्वास दिलाने के लिए कथित सरकारी दस्तावेज और बड़े अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाईं। महिला उनके झांसे में आ गई। 12 अक्टूबर 2024 को उसने 20 हजार रुपये नकद देकर कंपनी में अपनी आईडी बनवाई। इसके बाद, 22 अक्टूबर को उसके पति मनोज कुमार के खाते से 2 लाख 50 हजार रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को एक फर्जी एग्रीमेंट भी दिया था। पीड़िता का कहना है कि कंपनी ने न तो कोई प्लांट लगाया और न ही तय समय पर पैसे लौटाए। कई बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में अपना दफ्तर बंद करके फरार हो गए। संगीता ने यह भी बताया कि सैकड़ों अन्य लोग भी इसी तरह की ठगी का शिकार हुए हैं। संगीता ने पहले एसएसपी को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुशील कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कटारिया और मयंक वत्स के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/yoz5CHl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *