सहारनपुर कोर्ट ने जानलेवा हमले में एक अभियुक्त को 5 साल 6 महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दो साल पहले अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी और वो फरार हो गया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-09 की कोर्ट ने पत्रावली पर आए साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर ये सजा सुनाई है। एडीजीसी नीरज चौहान ने बताया कि थाना बेहट में तैनात सब इंस्पेक्टर राशिद खां सूरी को 16 अक्टूबर 2021 को सूचना मिली थी कि शेरपुर पेलो गांव निवासी मान्नी उर्फ नौमान पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर फरार हो गया है। घटना के बाद थाना बेहट में अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई एसटी संख्या 134/2021 के तहत अदालत में चली। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों और साक्ष्यों को मजबूती से पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में इस केस की लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे पैरवी मजबूत बनी रही। करीब चार साल तक चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने 7 फरवरी 2026 को फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को दोषी माना। पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-09) की अदालत ने अभियुक्त मान्नी उर्फ नौमान को दोषी करार देते हुए 5 साल 6 महीने के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
https://ift.tt/Nrs9lfd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply