DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर नगर निगम आज होगी कार्यकारिणी की बैठक:738.48 करोड़ के बजट पर होगी चर्चा, 2026-27 का है बजट

सहारनपुर नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए मूल अनुमानित बजट पर आज निर्णय की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संबंध में नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक आज 3:30 बजे महापौर कार्यालय में होगी। बैठक में बजट पर विचार-विमर्श के बाद स्वीकृति मिलने पर इसे बोर्ड बैठक में पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, मजदूरी और कार्यालय संचालन पर हर साल बड़ी राशि खर्च की जाती है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 738 करोड़ 48 लाख 57 हजार रुपए का अनुमानित बजट तैयार किया है। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 146 के अंतर्गत ये बजट कार्यकारिणी समिति के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी आय और व्यय से जुड़े सभी प्रस्तावों को सदस्यों के सामने रखेंगे। सूत्रों के अनुसार, बजट के व्यय पक्ष में शामिल कुछ मदों को लेकर कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में असंतोष है। विशेष रूप से जलकल विभाग, निर्माण कार्यों सहित कुछ अन्य अनुभागों के प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। ऐसे में बैठक के दौरान इन मुद्दों पर तीखी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रमुख विभागों के लिए प्रस्तावित व्यय (लाख रुपये में)


https://ift.tt/6M4J2xQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *