मेरे पति 21 दिसंबर को कुरुक्षेत्र गए थे। जब वह वहां पहुंचे तो मुझे फोन किया। बोले- मैं पहुंच गया हूं। घबराने की जरूरत नहीं है। अपना और बच्चों का ख्याल रखना। फिर 22 दिसंबर की रात उनका फोन आया। बोले- बच्चों के बारे में पूछा। फिर हमसे कहा कि मैंने खाना खा लिया है। अब सोने जा रहा हूं। अगले दिन सुबह देवर ने फोन लगाया तो उठा ही नहीं। फिर कुछ देर बाद हादसे के बारे में पता चला। यह कहते-कहते रोशनपाल की पत्नी मुनेश देवी फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं नूर और सोनू की मौत भी हादसे में हो गई। मगर उनकी बूढ़ी मां को नहीं बताया गया। दरअसल, सोमवार को यूपी के ठेकेदार समेत 5 युवकों की हरियाणा के होटल में मौत हो गई। ये लोग सहारनपुर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, पांचों युवक कुरुक्षेत्र जिला जेल के पास एक होटल में पेंट करने आए हुए थे। दैनिक भास्कर की टीम मंगलवार को मुख्यालय से पांच किमी दूर गांव शेखपुरा कदीम पहुंची। पीड़ित घरवालों से बात की। उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है? ये लोग कुरुक्षेत्र कब गए? घरवालों से कब और कितने बजे बात हुई? इन सब पांइट पर बात की। पढ़िए रिपोर्ट…. गांव का माहौल
हम शेखपुरा कदीम गांव में पहुंचे तो यहां सन्नाटा था। कुछ लोग धूप में बैठे आपस में बात कर रहे थे। कुछ लोग पीड़ितों के घर आ जा रहे थे। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते घरों से रोने की आवाज तेज होती जाती। पांच युवकों की मौत ने न सिर्फ पांच परिवारों को बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। जिन घरों में कल तक रोटी की खुशबू थी, आज वहां सिर्फ मातम और आंसुओं की खामोशी है। सबसे पहले हम रोशन लाल के घर पहुंचे। जीजा-साले की मौत हुई, एक साथ उठी अर्थियां
रोशनपाल की पत्नी मुनेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं उन्हें ढ़ांढ़स बंधा रही थीं। उन्होंने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मैं भी मजदूरी करती हूं। बताया कि 21 दिसंबर को ठेकेदार नूर के साथ मेरे पति कुरुक्षेत्र गए थे। 22 दिसंबर की रात फोन पर उनसे बात हुई। यही आखिरी बात थी। मुझे क्या पता था कि अब कभी बात नहीं होगी। वह कभी लौटकर वापस नहीं आएंगे। अब बच्चों का क्या होगा? मैं किसके सहारे जीवन काटूंगी।
मुझे अकेला छोड़ गए। कहते थे, दोनों लोग साथ कमाएंगे। बच्चों का पालेंगे। उनकी शादी करेंगे। बच्चे किसे अब पापा कहेंगे? रोशनपाल के तीन बच्चे हैं। मुनेश बोली- मेरे पति और भाई की एक साथ मौत हुई
मुनेश की बड़ी बेटी प्रियंका की एक साल पहले शादी हुई थी। बेटा नरेंद्र और छोटी बेटी नेहा है। बताया कि इस हादसे में मेरे पति ही नहीं मेरे भाई रामकुमार की भी मौत हो गई। मेरा भाई काजीपुरा का रहने वाला था। उसके तीन बच्चे दीपक, ऋतिक और सनी हैं। सगे भाइयों की मौत, मां को नहीं बताया गया
हादसे में दो सगे भाइयों नूर और सोनू की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की खबर उनकी बूढ़ी मां भूरी को नहीं बताई गई है। गांव वालों का कहना है कि वह बुजुर्ग हैं। अगर उन्हें बताया गया तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। उनकी तबीयत खराब रहती है। नूर की शादी चार महीने पहले हुई थी। जबकि सोनू की शादी को चार साल हो चुके हैं। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। घर में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। मदनपाल के घर गूंज रही चीत्कार
गांव की एक संकरी गली के आखिरी छोर पर स्थित मदनपाल के घर का मंजर सबसे ज्यादा हृदयविदारक है। घर के अंदर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मदनपाल ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी पत्नी सदमे में है और बोलने की हालत में नहीं है। उसके तीन बच्चे स्वाति, नैंसी और नवीन हैं। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सिलसिलेवार ढंग जानिए कैसे हुआ हादसा… होटल का कराया जा रहा विस्तार, पेंट कराना था
यह होटल स्टर्लिंग कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले आनंद बजाज का है। मैनेजर उपेंद्र नैन ने बताया कि होटल के बैक साइड में 10-12 कमरे बनाए जा रहे है। यह सभी कमरे होटल स्टाफ के लिए ही तैयार कराए जा रहे हे। अभी होटल स्टाफ को बाहर एक पूरी कोठी किराए पर लेकर दी गई है। वर्तमान में इन नए कमरों में पेंट का काम शुरू कराया गया था। इसका ठेका सहारनपुर के रहने वाले ठेकेदार नूर को दिया गया। वहीं चारों मजदूरों को लेकर आया था। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें
20 साल छोटी बीवी ने बूढ़ा कहा तो मार डाला:वाराणसी में चेहरे पर 5 वार किए; तीन बार बॉयफ्रेंड संग भाग चुकी थी वाराणसी में शादीशुदा लक्ष्मी का मर्डर लव अफेयर में हुआ। 26 साल की लक्ष्मी 46 साल के प्रदीप मिश्रा के साथ एडजेस्ट नहीं कर पा रही थी। उसका एक लड़के से अफेयर हो गया, मगर यहीं उसकी दर्दनाक मौत का कारण बन गया। मर्डर 19 दिसंबर की रात को हुआ, लक्ष्मी की बॉडी 21 दिसंबर की सुबह मिली। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/SsMqmkb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply