सहारनपुर के नानौता थाना अंतर्गत खुडाना नहर पुल पर रविवार रात 07:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा, जहां हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं, शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवकों की मौत के बाद दोनों ही परिवारों में मातम छा गया। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त नानौता के अन्नतमऊ गांव के रहने वाले प्रताप सैनी (45) और बबलू सैनी (35) के रूप में हुई है। वहीं, थानाभवन के खानपुर गांव निवासी प्रवीन, सोनू और सनी घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि प्रताप और बबलू चेचरे भाई थे। दोनों ही फर्नीचर बनाने का काम करते थे। शाम को दोनों एक बाइक पर सवार होकर बड़ागांव के महेशपुर इलाके से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी प्रवीन अपने रिश्तेदार सोनू और सनी के संग एक बाइक से रामपुर मनिहारान में रिश्ता देखने गए थे। खुडाना नहर के पास पहुंचते ही दोनों ही बाइक आपस में भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक टकराते ही प्रताप और उसका चचेरा भाई बबूल डिवाइडर से टकरा गया। दोनों का सिर लहूलुहान हो गया। वहीं, प्रवीन, सोनू और सनी भी चोटिल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने प्रताप सैनी और बबलू सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार देने के बाद प्रवीन, सोनू और सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। वहीं, घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार आरोपित चालकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
https://ift.tt/vuNb7xm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply