DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहस्त्र चंडी महायज्ञ:यमुना पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, मथुरा में निकाली गई शोभायात्रा

मथुरा में कैंट पर स्थित प्रसिद्ध पीठ काली मंदिर पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार से शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत मां यमुना का पूजन कर हुई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें महिलाएं सर पर कलश लेकर निकली। विश्राम घाट पर हुआ पूजन रविवार को कैंट स्थित सिद्ध पीठ काली मंदिर में पांच कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर की गई। यहां यमुना जी का अभिषेक किया इसके बाद उनको चुनरी ओढ़ाई गई। करीब एक घंटे तक पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 101 महिलाएं निकली कलश लेकर यमुना पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विश्राम घाट से शुरू हो कर छत्ता बाजार,होली गेट,रंगेश्वर महादेव,विकास बाजार,सेठ बी एन पोद्दार इंटर कॉलेज होती हुई कैंट स्थित सिद्ध पीठ काली मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में 101 महिलाएं सर पर कलश लेकर निकली। शोभायात्रा का जगह जगह शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गा सप्तशती का हुआ उच्चारण शोभायात्रा के कैंट स्थित काली मंदिर पहुंचने पर आठवें पांच कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान विद्वानों ने मां को समर्पित श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद मंत्रों के मध्य यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की गई। मंदिर के महंत दिनेश चौबे ने इस अवसर पर मां की भव्य आरती की। यह रहे मौजूद इस अवसर पर अतुल अग्रवाल,रितेश एरन,शशांक शर्मा,रवि अग्रवाल,नीरज मंगल,मनीष अग्रवाल, नेहा सोलंकी बबीता तोमर,रचना शर्मा,वंदना चतुर्वेदी,पंडित कपिल शास्त्री,निकुंज चौरसिया, डॉ रमन टंडन, हनु नौघर वाले आदि मौजूद रहे।


https://ift.tt/SXBIYOz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *