मऊ में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घटना रविवार रात की है। सोमवार दोपहर को स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव में ट्यूबवेल के पास अमरूद के बगीचे में मठमुहम्मदपुर निवासी सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर (54) का शव मिला। उनकी कलाई और गला काटकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी रामावती देवी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए एक टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक गेड़ी राजभर की बहू पिंकी राजभर का राममिलन राजभर से प्रेम प्रसंग था। गेड़ी राजभर इस रिश्ते पर आपत्ति जताते थे और बहू को बार-बार रोकते थे। इसी नाराजगी के चलते पिंकी ने राममिलन के साथ मिलकर अपने ससुर गेड़ी की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत, राममिलन ने अपने दो दोस्त सुधीर राजभर और रोहित राजभर के साथ मिलकर गेड़ी राजभर की हत्या कर दी। पुलिस ने पिंकी, राममिलन, सुधीर और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
https://ift.tt/Xn9Hb1Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply