सस्पेंड पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सवर्ण मंत्रियों में शर्म है तो वे मानसिक गुलामी से बाहर निकलें। सरकार चाहे जेल भेजे या गोली मारे, अब मुझे डर नहीं लगता। क्योंकि, जेल में भी 40 साल के बाद मुक्ति मिल जाएगी। सवर्णों ने अभी आवाज नहीं उठाई तो देश माफ नहीं करेगा। यूजीसी लाकर देश की आत्मा पर प्रहार किया गया है। इस समय देश में सिर्फ भ्रम की सरकार है। वो भी अल्पमत में है। इस समय लोकसभा का चुनाव हो जाए तो बीजेपी को जीरो सीट मिलेंगी। सेंट्रल में भारतीय जनता पार्टी नहीं, विदेशी जनता पार्टी है। शाहजहांपुर पहुंचे सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- ये लोग मोदी के नाम पर टिकट लेकर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भेदभाव करके जीतते हैं। इनका अपना खुद का जनाधार नहीं है। मैं ये मानता हूं कि राजा भइया और बृजभूषण के पास जनाधार है। जैसे अंग्रेजों के समय में ईस्ट इंडिया कंपनी थी। वैसी ही अब वेस्ट इंडिया कंपनी चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी कंपनी के सीईओ हैं और अमित शाह एमडी हैं। यह ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों पर दबाव बना रहे हैं।
अब अलंकार अग्निहोत्री की कही गई 5 बड़ी बातें पढ़िए… UGC कानून में सवर्ण विद्यार्थियों को अपराधी बनाया अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- यूजीसी के विरोध में मेरे इस्तीफे के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। यूजीसी कानून में जातिगत भेदभाव के साथ सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को स्वघोषित अपराधी मानते हुए यूजीसी को लागू किया गया था। इससे सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण बढ़ेगा। एक समय आएगा कि ये आंतरिक कलह बढ़ती जाएगी। यूनिवर्सिटी में झगड़े हो रहे, ये रुकने वाले नहीं पिछले तीन दिन से प्रयागराज, बनारस, गाजियाबाद और नोएडा यूनिवर्सिटी में झगड़े हो रहे हैं। ऐसे संघर्ष बढ़ते ही जाएंगे। केंद्र सरकार ने विभाजनकारी मानसिकता और बहुत षड्यंत्र के साथ कार्य किया है। केंद्र सरकार को मैं भाजपा की सरकार नहीं मानता हूं। कांट्रेक्ट से मनी लांड्रिंग और लूट का नया तरीका हाल ही में देखा कि जल शक्ति मंत्री और बृजभूषण राजपूत आपस में लड़ रहे हैं। पानी भरो तो टंकियां फट जाती हैं। टंकियों में कोई कनेक्शन नही है। उनका आरोप है कि 70 पर्सेंट पैसा लग गया और 30 पर्सेंट लूट लिया गया। सब कांट्रेक्ट के माध्यम से मनी लांड्रिंग और लूट का नया तरीका है। अब तो कलराज मिश्र ने भी यूजीसी को असंवैधानिक बता दिया है। सवाल ये कि पूरा लोकतंत्र फेल हो गया उन्होंने इस्तीफा मंजूर न करने के सवाल पर कहा- जब तंत्र का एक हिस्सा जाता है तो बहुत से सवाल खड़े होते हैं। सवाल ये उठता है कि पूरा लोकतंत्र फेल हो गया। तब उस अधिकारी को इस्तीफा देना पड़ा। आज हमारे साथ एक भी एमपी, एमएलए साथ नहीं खड़ा है। मैं अपनों से लड़ने नहीं आया, लेकिन सवाल तो पूछना है। क्या देश का पूरा खात्मा करने के बाद आपकी आत्मा जागेगी? आपको शर्म नहीं आती है। आप जनप्रतिनिधि हैं, जनता की आवाज हैं। ब्राम्हण समाज की बात को उठाने के लिए एक विकल्प पर तेजी से तैयारी चल रही है। बहुत जल्द अच्छी सूचना मिलेगी। सामान्य वर्ग की दुर्गति हो रही, इसमें ओबीसी वर्ग भी शामिल है। जो विकल्प तलाशा जा रहा, उसमे सभी लोग आमंत्रित होंगे। 7 फरवरी से सनातन स्वाभिमान पदयात्रा निकालेंगे 7 फरवरी को हम सनातन स्वाभिमान पद यात्रा निकालने जा रहे हैं। हाथरस से सुबह 9 बजे यात्रा पीएम आवास दिल्ली के लिए निकलेगी। 12 फरवरी को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। अलंकार अग्निहोत्री ने अपील करते हुए कहा- आओ साथियों, एससी/एसटी एक्ट, जातीय आरक्षण, यूजीसी काला कानून रोलबैक करने और IAS सन्तोष वर्मा पर कार्रवाई करने के लिए पदयात्रा में शामिल हो। ————————- ये खबर भी पढ़िए… देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/GZXNkEM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply