श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव (पाटोत्सव) के अंतिम दिन अंगद टीला के श्रीराम कथा में भक्तों के साथ संतों की भी मौजूदगी रही। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने श्रीरामलला के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया। रामलला चरण पदुका पूजन के बाद उन्होंने “श्री राम जय राम जय जय राम का जो स्वर शुरू किया पंडाल भक्ति से सराबोर हो गया|
जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा ज्ञान आप को उच्च पद पर तो ले जा सकता है, पर भक्ति से पवित्रता पाई जा सकती हैं। ज्ञान मार्ग से परिश्रम की व भक्ति मार्ग से समर्पण की आवश्यकता है। इसके लिए मन वचन औऱ कर्म से चतुराई छोड़ कर समर्पण की भावना जाग्रत करना होगा। उन्होंने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि मन में लालसा औऱ कारण लेकर प्रभु के दर्शन मत करो, अहैतुक दर्शन करो। जिसकी ऐसी स्थिति होगी वह बाल रूप के ही दर्शन करता है। भगवान को ब्रह्म, पिता या बड़ा मानोगे तो स्वतः कामना जग जाएगी| बालक राम से कैसे मांग सकते हो। इसी लिए तुलसी ने लिखा ” बंदउं बाल रूप सोई रामू, सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू। इष्ट देव मम बालक रामा सोभा वरुष कोटि शत कामा”।। अर्थात व्यक्ति को अभिमान देता है, ज्ञान का अर्थ ही गुमान है। यहां संत प्रवर ने काग भुशुंडी की ज्ञान के अभिमान के कारण श्राप की कथा सुनाई। बालक राम की कथा को विस्तार देते हुए कहा पालने में झूल रहे राम लला औऱ वहां कागभुशुंडी पहुंच जाते है। इस दृश्य को गीत “आज लला झूल रहे पड़े पड़े पालना, छटा को निहार जरा होश को सम्हालना…” के साथ वर्णन कर लोगों को भक्ति रस का आनंद दिया। राष्ट्र की समस्याओं का समाधान केवल राम ही दूर कर सकते हैं उन्होंने श्रोताओं से अपील करते हुए कहा जिन्होंने अब तक इष्ट नहीं बनाया वे बालक राम को ही इष्ट बनाएं। राम ही संकट औऱ समस्याओं को दूर कर सकते हैं। राष्ट्र की समस्याओ का समाधान केवल राम ही दूर कर सकते है। त्रेता में भी राम जी ने समस्याओं का समाधान किया पर धैर्य नहीं छोड़ा, उस काल में भी प्रभु ने कष्ट उठाया औऱ दुनिया के लोगों को आनंद दिया। शबरी केवट, कोल भील किरात को भी भगवान मिले। राष्ट्र को एक जुट करने का आदर्श राम ने प्रस्तुत किया, वे किसी राजा के घर में नहीं, जंगल में वनवासियों के यहां रुके। आज के राजनीतिज्ञ को सीख लेना चाहिए। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि जो अपना घर नहीं छोड़ सकता वह जीवन में क्रांति नहीं ला सकता| समाज औऱ राष्ट्र के हित के लिए घर छोड़ कर सुख सुविधाओं का त्याग करना होगा। राम जी ने यही आदर्श प्रस्तुत किया, अयोध्या ने राम को 12 वर्ष की आयु में विश्वामित्र को देकर राम को सम्पूर्ण विश्व का राम बना दिया। राष्ट्रीय समस्या दूर करने को विश्वामित्र ने अयोध्या की तरफ देखा जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा विश्वामित्र का जब समस्त पुरुषार्थ समाप्त हो गया तब भगवान की और देखा, इससे सीखना चाहिए की पहले ही परमात्मा का आशीर्वाद लेकर काम करें तो असफलता नहीं मिलती। राष्ट्र सुरक्षित है तो सब सुरक्षित है। राष्ट्र रक्षा के लिए मांगना पड़े तो इसमें कोई दोष नहीं, इस लिए विश्वामित्र ने प्रभु को मांग लिया। राष्ट्रीय समस्या दूर करने को विश्वामित्र ने अयोध्या की तरफ देखा। अयोध्या हमेशा वैश्विक संकट दूर कर पृथ्वी पर रामत्व की स्थापना करती रही है| विश्वामित्र जैसे प्रबल पुरुषार्थी को अपने अस्त्र शस्त्र के लिए उत्तराधिकारी की जरूरत थी, इस लिए प्रभु की तलाश करते हुए आए| राम को मांगने व दशरथ के मना करने पर भजन “राघव को मैं न दूंगा मुनि नाथ मरते मरते, मेरे प्राण न रहेंगे यह दान करते करते..” सुना कर सभी को विभोर कर दिया। युवा पीढ़ी को बिगड़ने के लिए उनके हाथ में मोबाइल दे दिए गए
उन्होंने कहा राष्ट्रीय संकट के समय सभी साधुओं को एक जुट हो जाना चाहिए, यहाँ भी वशिष्ठ जी ने विश्वामित्र का साथ दिया औऱ दशरथ को राम दान करने को कहा| युवाओं के प्रेरणा स्वरूप राम ने पहला संदेश दे कहा आप बिना भय के यज्ञ करें, संकट की बात हमारे ऊपर छोड़ दें। आज युवा पीढ़ी को बिगड़ने के लिए उनके हाथ में मोबाइल औऱ उसमे अनेक ऐप्प दे दिए गए है। मारीच औऱ सुबाहु वध की कथा सुनाई और कथा को विश्राम दिया। फिजी से आए अमित शर्मा ने “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जायेंगे राम आएंगे”, “हो दिल में राम नाम की ज्योति जगा देख, आएगा मेरा संवारा दिल से बुला के देख साहित कई भजन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम मंच पर ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, राजेंद्र सिंह पंकज, धनंजय पाठक, डॉ चंद्र गोपाल पाण्डेय, डॉ अनिल मिश्र, नरेन्द्र, कप्तान केके तिवारी, स्वामी अंकित दास, यजमान नरेश गर्ग, नवल गुप्ता, दीपक त्रिपाठी,अरुणा गोयल,जेपी अरजरिया, ओमप्रकाश राठौर,मुन्नालाल गोयल, प्रणय मुद्द गल, हेमलता राठौर आदि मौजूद रहे| गोपाल जी ने कथा व्यास और उनकी टोली का आभार व्यक्त किया।
https://ift.tt/Kas9dBC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply