DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सरकारी जमीन पर बनी झोपड़ी पर चला बुलडोजर:नोटिस दिए जाने के बावजूद जमीन खाली नहीं की, एसडीएम के आदेश पर एक्शन

गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में तरबगंज तहसील क्षेत्र की जगदीशपुर ग्राम पंचायत में एक सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है।प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर एक फूस के मकान को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जमीन खाली न करने पर की गई है। कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उनका कहना है कि बड़े कब्जों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि छोटे मकानों को तोड़ा जा रहा है। तरबगंज के एसडीएम विश्वामित्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी की गई थी, लेकिन उसने फूस का मकान नहीं हटाया, जिसके बाद जेसीबी से यह कार्रवाई की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह एक अस्थायी ढांचा था और कब्जा करने वाले के पास पहले से ही अपना मकान है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कहीं भी अवैध कब्जा होने पर कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों को सच्चाई जाननी चाहिए।


https://ift.tt/oVAXDge

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *