फतेहपुर के सरकंडी ग्राम प्रधान पति संतोष द्विवेदी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। संतोष द्विवेदी विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के दौरान हुए बवाल के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह घटना 17 दिसंबर को असोथर ब्लॉक के सरकंडी ग्राम सभा में हुई थी। उस दिन अधिकारियों की टीम ग्राम सभा में विकास कार्यों में मिली अनियमितताओं की जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच जमकर मारपीट और बवाल हुआ था। बवाल के बाद ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के पति संतोष द्विवेदी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 नामजद सहित कुल 46 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरार चल रहे संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने उन पर 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। यदि संतोष द्विवेदी जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। ग्राम सभा में वित्तीय अनियमितता की जांच के दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता इंद्रेश तिवारी के पक्ष के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था। इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
https://ift.tt/1V80ShT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply