DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सफाई न होने से नाराज सपा सभासद ने दिया इस्तीफा:बलिया में समाधान दिवस में DM को सौंपा, अधिशासी अधिकारी से कई बार की थी शिकायत

बलिया में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब समाजवादी पार्टी की सभासद ने सफाई व्यवस्था से नाराज होकर इस्तीफा सौंप दिया। सिकंदरपुर नगर के वार्ड नंबर-1 की सभासद निर्मला देवी ने जिलाधिकारी के सामने अपना इस्तीफा पेश किया। सभासद ने अपने इस्तीफे के पीछे वार्ड में फैली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही को कारण बताया है। तहसील दिवस में इस्तीफा मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने जल्द ही नगर में सफाई व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। देखिए वार्ड नंबर-1 में फैली गंदगी की तस्वीरें… अधिशासी अधिकारी पर लगाए अनदेखी के आरोप बलिया के सिकंदरपुर तहसील में वार्ड नंबर-1 की तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, एसपी ओमवीर सिंह और अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय मौजूद थे। सभी फरियादी अपनी-अपनी समस्या को लेकर आए थे। तहसील में अचानक सपा सभासद निर्मला देवी पहुंची और अपना इस्तीफा पेश किया। सभासद के इस कदम से तहसील में हड़कंप मच गया। उनसे जब इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। शौचालयों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। कई जगह नालियां टूटी-फूटी हालत में पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत तक नहीं कराई जा रही। उन्होंने आगे बताया कि इन समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे से शिकायत की। शिकायत के बावजूद उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया और कोई समाधान नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने दिए सफाई के निर्देश वार्ड में फैली गंदगी की वजह से वार्ड के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार अनदेखी से आहत होकर उन्होंने सभासद पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। इस दौरान सभासद के प्रतिनिधि राम जी वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। मामला सामने आते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे से फोन पर बात कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वार्ड की सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और सफाई व मरम्मत कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएंगे। ‘शिकायत के बाद भी नहीं हुई सफाई’ सभासद निर्मला देवी ने बताया, “मेरे वार्ड में कोई भी काम ठीक से नहीं हो रहा है। न नालियों की सफाई कराई जा रही है, न शौचालयों की और न ही सड़कों की स्थिति सुधारी जा रही है। इन समस्याओं को लेकर मैंने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान होकर अब मैं इस्तीफा देने को मजबूर हूं।” अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया- उनका मामला बोर्ड के सामने रखा जाएगा और उनकी समस्याओं को समझा जाएगा। यह प्रकरण पहले हमारे संज्ञान में नहीं आया था, उन्होंने सीधे इस्तीफा दे दिया। उन्हें अपनी बात बोर्ड के समक्ष रखनी चाहिए थी। सफाई का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।


https://ift.tt/KcSxIkZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *