यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गन्ना किसानों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा- आज चौधरी चरण सिंह की जयंती है। वे किसानों, गरीबों, कमजोरों के नेता थे। आज उनकी जयंती पर हम गन्ना किसानों की, मजदूरों की बात उठाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा के बाहर ‘किसान सम्मान दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। किसानों को ट्रैक्टर तोहफे में दिया। ट्रैक्टर की चाबियां पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। योगी ने कहा- यूपी में धान, गेहूं, चना, सरसों, बाजरा और मक्का का उत्पादन कई गुना बढ़ा है। आज लागत कम हुई है और उत्पादन बढ़ा है। यह किसानों की समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा- जब भी देश और किसानों के हित में कोई बात होती थी तो चौधरी साहब बिना किसी झिझक के उस बात को बोलते थे। उन्होंने कहा था कि जब तक किसान गरीब रहेगा, तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता है। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। यह चौधरी साहब का वक्तव्य था। जागरूक जनशक्ति ही सफल लोकतंत्र का आधार है। बता दें कि सत्र के पहले दो दिन सपा ने कफ सिरप के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। आज भी ऐसे ही हालात देखने को मिल सकते हैं। सत्र की शुरुआत 19 दिसंबर को हुई थी। पहले दिन घोसी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। जबकि, दूसरे दिन ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। यूपी विधान मंडल की दिनभर की कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
https://ift.tt/P1qiRNw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply