समाजवादी महिला सभा ने भदोही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर कथित तौर पर हाथ लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस कृत्य का समर्थन करते हुए महिला सम्मान के खिलाफ बयान दिए। सरिता बिंद ने कहा कि महिला अस्मिता और सम्मान पर आंच आने पर समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि इन नेताओं को उनके पदों से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। महिला सभा ने भारतीय संस्कृति में महिला के घूंघट या नकाब को उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस पर हाथ लगाना न केवल महिलाओं के सम्मान पर हमला है, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी तार-तार करना है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामला सरोज, प्रदेश महासचिव रीता वर्मा, कचन सोनकर, अंकिता सिंह, आरती देवी, शिमला देवी, हिरावती देवी, सोनी देवी, रवि यादव, संतोष यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/MyGuOrc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply