समाजवादी पार्टी ने मुंबई और महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम सबसे ऊपर है। कुल 17 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर भी प्रमुखता से शामिल हैं। ये सभी नेता आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। प्रमुख प्रचारकों में उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद धर्मेंद्र यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज, अफजल अंसारी, नरेश उत्तम पटेल, राजीव राय, रामभुआल निषाद और जियाउर्रहमान वर्क जैसे बड़े नाम शामिल हैं। विधायकों की सूची में सुहेब अंसारी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, सईदा खातून, नफीस अहमद, डॉ. रागिनी सोनकर और तूफानी सरोज के नाम हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश प्रदेश कमेटी, समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य फिरोज खान गब्बर को भी प्रचारकों में जगह मिली है।
https://ift.tt/GIeKknq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply