DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया:हाथरस में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाथरस में पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम सासनी कस्बा स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाथरस प्रदेश कमेटी के सदस्य रामनारायण काके और जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने ‘मुलायम सिंह यादव अमर रहे’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस मौके पर मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह, शैलेंद्र कुमार सेंगर, अजय कुमार, सुरेश कुमार, राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू, यतेंद्र कुमार सिंह राणा, जगदीश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शंकर लाल कुशवाहा, सोहनलाल दिवाकर, बलवीर सिंह दिवाकर, रूप किशोर कश्यप, मुंशीलाल कुशवाहा, राजाराम दिवाकर, मनोज यादव, कन्हैया शर्मा, नरेश यादव, इकबाल कुरैशी, नदीम सैफी, पवन दिवाकर और शाहरुख खान सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


https://ift.tt/9uvYRbQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *