DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा नेता मानसिंह के घर की आज होगी कुर्की:अयोध्या प्रशासन ने तेज की कार्रवाई, अवैध तरीके से हासिल की थी संपत्ति

अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मानसिंह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभिन्न मामलों में दर्ज आरोपों के चलते उनके आवास और अन्य संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित प्रकरणों में कानूनी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मानसिंह पर गंभीर आर्थिक अनियमितताओं और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप हैं। अयोध्या की पूराकलंदर पुलिस ने अवैध जाली नोट का अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए मानसिंह और उनकी पत्नी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों की जांच के बाद पुलिस और प्रशासन ने उनकी संपत्तियों का विवरण जुटाया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन ने कुर्की का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रशासन के अनुसार कानून के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव इसमें आड़े नहीं आएगा। कुर्की की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहने की संभावना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक, नियमानुसार नोटिस और आदेश जारी होने के बाद मानसिंह के घर सहित चिन्हित संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। हिस्ट्रीशीटर है राजा मानसिंह राजा मानसिंह, अयोध्या जनपद की मसौधा द्वितीय सीट से सपा का जिला पंचायत सदस्य है। उसका नाम पहले से कई आपराधिक गतिविधियों में रहा है। वह सरियावा गांव (थाना पूराकलंदर) का रहने वाला है और थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी घोषित है।


https://ift.tt/9FdRXlm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *