कौशांबी जिले की तीनों विधानसभाओं—सिराथू, मंझनपुर और चायल—में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा दर्जनों और सैकड़ों मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किए गए हैं। पार्टी का दावा है कि संबंधित मतदाता अपने गांवों में मौजूद हैं, फिर भी उनके नाम काटे जा रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने इसे वोट काटने की साजिश करार दिया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि फॉर्म-6 का समय पर सत्यापन नहीं किया जा रहा है, और फॉर्म-8 अपलोड करने में तकनीकी बहाने बनाकर प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। ज्ञापन सदर एसडीएम एसपी वर्मा को जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम संबोधित किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक प्रतिनिधि परवेज अख्तर अंसारी, वैस अहमद उर्फ पप्पू समदा, इख्तेखार अहमद, आफताब अहमद, हाजी अवैश, मो० अजमल सभासद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/VDbmzxo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply