पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने आगरा कार्यकारिणी में बदलाव किया है। पार्टी ने पीडीए फॉर्मूले के तहत ही नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्श्क्ष ने पार्टी का जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को बनाया गया है। इसको लेकर पार्टी की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। ऊदल सिंह कुशवाहा सपा में लंबे समय से हैं। वो पहले भी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे चुके हैं। सपा से उत्तरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वो चुनाव हार गए थे। पार्टी ने पीडीए फार्मूले के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए ऊदल सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी दी है। वहीं, महानगर में मुस्लिम वोट बैंक को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है। शब्बीर अब्बास लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं। इसके बाद वो बसपा में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर उत्तर विधानसभा से चुनाव भी लडे़ थे, लेकिन चुनाव हार गए थे।
https://ift.tt/Wk8A46g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply