DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा कार्यकर्ताटों का कलेक्ट्रेट में हंगामा, नारेबाजी:भाजपा कार्यकर्ताओं पर गलत तरह से वोट कटवाने का आरोप लगाया, नाहल में हुआ विवाद

गाजियाबाद के नाहल गांव में BLO बनकर मतदाता सूची से छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में सपाइयों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान कविनगर पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ही हंगामा प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। गाजियाबाद के सपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले धौलाना विधानसभा के नाहल गांव में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, इन्हें पकड़ा भी गया। जहां गलत तरह से मुस्लिम लोगों की वोटों को कटवाया जा रहा है। यह है पूरा मामला गाजियाबाद का नाहल गांव धौलाना विधानसभा में आता है, दो पुरुष और एक महिला गांव में पहुंचकर स्वयं को BLO से जुड़ा बताते हुए ग्रामीणों से फॉर्म संख्या-7 लेकर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नाहल गांव की BLO सुनीता ने उनकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए उन्हें पहचान लिया और फर्जी होने की आशंका व्यक्त की।
जहां गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला प्रशासन का बताया। जहां तीनों लोगों के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने खुद को भाजपा पार्टी से मंत्रिमंडल से जुड़ा बताया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा हम सोमवार को भी मौके पर नाहल में पहुंचे थे। हम आज ज्ञापन देने पहुंचे हैं, प्रशासन निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई करे। भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरह से वोटों को कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात हमने बीएलओ और अधिकारियों को भी बताई। भाजपा नेता सभी बीएलओ पर अनावश्यक रूप से वोटों को कटवाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के मंडल के पदाधिकारी वहां पहुंचे, गलत तरह से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। हजारों की संख्या में फार्म थे। गांव के लोगों ने इन्हें पकड़ा। ज्ञापन सौंपकर यह मांग रखी ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरकर बीएलओ और ईआरओ कार्यालयों में जमा करा रहे हैं, जिससे सपा समर्थक वैध मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जा सकें। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 63, 64, 66 और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 160 से 179 तथा अन्य कई बूथों पर यह गतिविधि सामने आईं है। पार्टी के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, वे सभी अपने पते पर स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं और उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज हैं। फॉर्म-7 के दुरुपयोग में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं, बीएलओ के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।


https://ift.tt/pqVvjic

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *