DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा कार्यकर्ताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:देवरिया में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के आरोपों पर रणवीर यादव ने घेरा

देवरिया में समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर प्रयागराज लोक सेवा आयोग में प्रतियोगी छात्रों के साथ कथित अन्याय, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और धांधली के विरोध में नारे लगाए। इससे पहले बांस देवरिया स्थित सपा जिला कार्यालय में इन संगठनों की मासिक बैठक हुई थी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे नौजवान त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूट चरम पर है, जबकि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के अभाव में मानसिक दबाव झेल रहे हैं। यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार के पास बेरोजगारों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है और नौजवानों को रोजगार देने के बजाय धोखा दिया गया है, जिसके कारण कई युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। सपा नेता बेचूलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और उसकी सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में संविधान और कानून का शासन कमजोर हो गया है और खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। चौधरी ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहता है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा भर्ती और नौकरियों को खत्म करने की साजिश कर रही है। उनके अनुसार, भाजपा सरकार में बेरोजगार युवाओं को नौकरी के बदले लाठियां मिल रही हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कार्यक्रम को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव और हंसनाथ यादव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में युवाओं के हक की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया। इस प्रदर्शन में ज्ञान प्रकाश, गिरीश जायसवाल, देवेश यादव, सन्नी प्रभात, चंदन यादव, अनीश कुशवाहा, अविनाश चौहान, विवेक यादव, रितेश, दिग्विजय मणि, दीपू चौहान, लारेब रहमान, अमरनाथ चौहान, वसिष्ठ यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/Y3W0VMO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *