लखनऊ के इंदिरानगर में गुरूवार दोपहर रोड एक्सीडेंट में मासूम बच्चे की जान चली गई। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक से जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाराबंकी के देवा निवासी सलीम अपने छह साल बेटे हमजा और दो अन्य साथियों के साथ बाइक से लखनऊ आए थे। करीब 1:30 बजे बजरंग चौराहे पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। बच्चा उछलकर दूर जाकर गिरा हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर बैठा हमजा छिटककर काफी दूर जा गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेलमेट पहने होने के बावजूद सलीम के सिर पर गहरी चोट आई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक ट्रैक्टर छोड़ भागा हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल भिजवाया। इंदिरानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सलीम के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/iLwYA9W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply