जौनपुर के बख्शा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय महिला ममता देवी की सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई।जबकि उनके पति प्रद्युम्न घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ के पास हुई। प्रद्युम्न अपनी पत्नी ममता देवी को बाइक पर बैठाकर प्रतापगढ़ जनपद में अपनी रिश्तेदारी से वापस जौनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। जगतपुर मोड़ के समीप पहुंचते ही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रद्युम्न को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ममता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
https://ift.tt/J3j5pMH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply