DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सड़क पर बैठे व्यक्ति को कुचलने वाली बस का VIDEO:मेरठ के भैंसाली डिपो से चंद कदमों की दूरी पर 31 जनवरी को हुआ हादसा

मेरठ में रोडवेज बस की चपेट में आकर मरे व्यक्ति का Video सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस कदर लापरवाही बस के चालक ने दिखाई और सामने सड़क पर बैठे व्यक्ति को देखते ही देखते रौंद दिया। अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली। पांच दिन बाद भी आरोपी चालक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। हादसे की तीन तस्वीरें देखें…
अब जानिए पूरा मामला…
मामला 31 जनवरी की दोपहर का है। सदर बाजार थाना अंतर्गत भैंसाली डिपो से चंद कदम की दूरी पर रोडवेज बस ने एक शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लापरवाही की इंतहा ही कहेंगे कि वह शख्स बस के पहिए कि नीचे दबा था और चालक सवारियां चढ़ा रहा था। आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह शख्स सड़क पर बैठा क्यों था। चालक पर दर्ज हुई FiR
सदर बाजार पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया जो कौशाम्बी डिपो की अनुबंधित बस थी। बाद में मृतक की पहचान पल्लवपुरम के ग्राम धंजू निवासी भाग सिंह पुत्र निरंजन सिंह के रूप में हो गई। परिवार की तरफ से चालक अलीम पुत्र फिरोज अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। हालांकि वह अभी तक फरार है। पहली बार सामने आया वीडियो
गुरुवार को दैनिक भास्कर के हाथ उस हादसे का CCTV फुटेज लग गया। जो कुछ फुटेज में दिखाई दिया, उसने हमेशा से विवादों में खड़े रहने वाले रोडवेज बस के चालकों की कार्यप्रणाली पर मानों मोहर ही लगा दी। आस पास से गुजर रहे लोगों को भी समझ नहीं आया। तब एक शख्स दूर से भागकर पहुंचा और चिल्लाया। आइए जानते हैं क्या है फुटेज में
दैनिक भास्कर के हाथ जो CCTV कैमरे की फुटेज लगी है, वह 1 मिनट 08 सेकेंड की है। लगभग 11 बजकर 52 मिनट का समय दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक बस रोडवेज अड्डे से बाहर निकलती है। यह वहीं कौशाम्बी डिपो की बस है, जिसके चालक को सामने सड़क पर बैठा शख्स दिखाई नहीं दिया और उसने उसे रौंद दिया। फुटेज में चालक की लापरवाही साफ दिख रही है। बस का दाहिनी तरफ का अगला पहिया उस शख्स यानि भाग सिंह के ऊपर से उतर गया। सवारी चढ़ाता रहा लापरवाह चालक
फुटेज की सबसे चौकाने वाली बात यह है कि चालक सीट के ठीक नीचे मौजूद पहिए के नीचे एक व्यक्ति आ गया लेकिन बस चालक को एहसास तक नहीं हुआ। वह हादसे के बाद भी सवारियां बैठाने में व्यस्त था। तभी दूर मौजूद युवकों की नजर हादसे पर पड़ी। वह चिल्लाते हुए बस के पास पहुंचे और नींचे झांककर देखा। भाग सिंह लहूलुहान बेसुध वहां पड़ा था। हादसे के बाद चालक अलीम बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। अब जानिए क्या कहती है जांच रिपोर्ट
इस हादसे के बाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने जांच बैठा दी। जल्द ही रिपोर्ट भी आ गई। रिपोर्ट में चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदारी ठहराया गया। यह भी बताया गया कि चालक को जिन नियमों का पालन करना चाहिए, उनका पालन नहीं हुआ। हालांकि उसका लाइसेंस व वाहन का फिटनेस सब ठीक था। कौशाम्बी डिपो को भेजी गई रिपोर्ट
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि बस कौशाम्बी डिपो की थी और गाजियाबाद क्षेत्र में आती है। पूरे मामले में चालक की लापरवाही उजागर हुई है। इसलिए इस पूरे हादसे की रिपोर्ट तैयार कर वहां भेज दी गई है। बस अभी सदर बाजार थाने में है।


https://ift.tt/6kNCV9E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *