क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के सभी चर्चों में सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। कई चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म को दर्शाती आकर्षक झांकियां सजाकर तैयार कर ली गई हैं, जबकि कुछ चर्चों में झांकियां बनाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इन झांकियों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी घटनाओं को बेहद सुंदर और भावनात्मक रूप में दर्शाया गया है। शहर के सभी चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन कर दिया गया है। अधिकतर चर्चों में क्रिसमस ट्री लगाए जा चुके हैं, जबकि कुछ चर्चों में क्रिसमस ट्री की सजावट का काम अभी जारी है। सितारों की लाइटें, सांता क्लॉज की तस्वीरें, प्रभु यीशु की मूर्तियां और फूलों की सजावट से पूरे चर्च परिसर को सजाया गया है। इसके साथ ही त्योहार से पहले चर्च परिसरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कैरोल सिंगिंग की रिहर्सल जोरों पर क्रिसमस को खास बनाने के लिए चर्चों में कैरोल सिंगिंग की प्रैक्टिस भी जोरों पर है। बच्चे, युवा और सभी लोग क्रिसमस गीतों का अभ्यास कर रहे हैं। 24 दिसंबर की रात और 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रहेगा चर्चों में कार्यक्रमों का समय सेंट जोसेफ चर्च में 25 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे विशेष कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस का मुख्य कार्यक्रम लगभग 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं सेंट ल्यूक्स चर्च में 24 दिसंबर की रात 11:30 बजे विशेष कार्यक्रम होगा, जबकि 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चर्चों में हो रही भव्य सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों और कैरोल सिंगिंग की तैयारियों ने पूरे शहर में क्रिसमस का माहौल बना दिया है।
https://ift.tt/f70g9uH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply