DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सचेंडी में तेज रफ्तार कार DCM से टकराई:ड्राइवर घायल, एयरबैग खुलने से जान बची, पुलिस क्रेन से थाने ले गई कार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम नशे में धुत कार चालक ने आगे चल रही डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार तीनों युवकों की जान बच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हाई स्पीड और नशे में ड्राइविंग बनी वजह
राहगीरों के मुताबिक कार चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहा था और लगातार हॉर्न बजाता हुआ डीसीएम के पीछे जा घुसा। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकालकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को थाने भिजवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने आगे चल रही डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हुआ है, जबकि कार में सवार अन्य दो युवक सुरक्षित हैं। एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।


https://ift.tt/HOn9tXE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *