DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संविधान संवाद महापंचायत में कांग्रेस का भाजपा पर हमला:योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार, मताधिकार की चोरी कर रही भाजपा

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के नटकुर गांव में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के तत्वावधान में तीसरी ‘‘संविधान संवाद महापंचायत’’ का आयोजन हुआ। प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा- भाजपा सरकारें योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही हैं। आमजन के हित में कोई काम नहीं हो रहा, बल्कि क्रोनी पूंजीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। पांडेय ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए मताधिकार का दुरुपयोग हो रहा है। एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे नहीं होने देगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। कहा- मातृ शक्ति आज डर के साए में जी रही है। आए दिन उनके खिलाफ अपराध हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने रूद्र दमन सिंह बबलू की तारीफ की और कहा कि नेता ऐसा होना चाहिए जो जनता की समस्या को अपना मानकर खड़ा रहे। मनरेगा खत्म कर मजदूर विरोधी रुख साफ किया यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सोनिया गांधी और राहल गांधी की सोच से बने मनरेगा कानून ने ग्रामीण मजदूरों को काम का हक दिया था। भाजपा ने इसे खत्म कर अपनी मजदूर-किसान विरोधी सोच उजागर कर दी है। लोकल जमीनें सस्ते दामों पर पूंजीपतियों को दी जा रही हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। उदाहरण देते हुए कहा- अडानी को एयरपोर्ट सौंपा गया, स्कूटर इंडिया की जमीन हिन्दुजा ग्रुप को दी गई, मगर वहां स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस के शासन में फैक्टरियां लगाई गईं, रोजगार सृजित किए गए और किसान हितैषी नीतियां बनीं।राय ने जनता से अपील की- वोट जमीनी नेता को दें, जो आपके सुख-दुख में साथ दे। बाइक, मोबाइल बांटकर सत्ता में आने वालों को वोट न दें, क्योंकि सत्ता मिलने के बाद वे जनता का कोई काम नहीं करते। आयोजक रूद्र दमन सिंह बबलू ने कहा- इंदिरा गांधी ने स्कूटर इंडिया फैक्ट्री लगाई थी ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बने, लेकिन भाजपा ने उसकी जमीन हिन्दुजा ग्रुप को दे दी। जहां आज भी किसी स्थानीय को नौकरी नहीं मिल रही। मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी गई है। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक इंदल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद, प्रमोद सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जियाराम वर्मा, विजय बहादुर सिंह, महीप सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, प्रमोद राजपूत, बब्बन पांडेय, गोलू पाठक, राजेंद्र चौरसिया, अंजू गौतम, कल्लू पाल, गणेशी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/fBLa7jI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *