चंदौली में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। यह कार्यक्रम चंदौली जिला मुख्यालय स्थित अशोका द ग्रेट मैरिज लॉन में लॉर्ड बुद्ध अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती थी। लेकिन जनता ने उनकी सीटें कम करके स्पष्ट संदेश दे दिया। उनका आरोप था कि सरकार संविधान को सीधे तौर पर बदल तो नहीं पाई, लेकिन उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। सरकारी स्कूलों को बंद कर रही सरकार उन्होंने वंचित समाज के लोगों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने से रोकने के लिए ‘विश्वकर्मा श्रम योजना’ लागू किए जाने का भी आरोप लगाया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनु के कथित संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महिलाओं और शूद्रों को शिक्षा का अधिकार नहीं था। जिसके खिलाफ सावित्रीबाई फुले ने लड़ाई लड़ी थी। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 13 लाख शिक्षकों की आवश्यकता है। जबकि सरकार केवल 5 लाख शिक्षकों से ही काम चला रही है और नई भर्तियां नहीं कर रही है। गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने उच्च शिक्षा को महंगा किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो जाएगा। उन्होंने बीएचयू में सोनकर समाज के एक छात्र को प्रवेश के लिए धरना देना पड़ा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ‘एसआईआर’ के नाम पर लोगों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया। कहा कि इस काम में जुटे कर्मचारी दबाव के कारण आत्महत्या तक कर रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मौर्य ने मुगलसराय में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की घटना का जिक्र किया। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। छुट्टा जानवर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। प्रदेश में डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत है। अंत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री पर बंदरगाहों और एयर इंडिया को बेचने तथा अपने मित्र अडाणी और अंबानी को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
https://ift.tt/sbU16ia
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply