DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में 5 राज्यों के 1000 शिक्षक सम्मानित:अहमदाबाद की कुलपति डॉ. इंदुमती काटदरे मुख्य अतिथि रहीं, चंदौसी में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला

संभल के चंदौसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन संभल प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। पुनरुत्थान विद्यापीठ, कर्णावती (अहमदाबाद) की कुलपति डॉ. इंदुमती काटदरे मुख्य अतिथि थीं, जबकि जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. इंदुमती काटदरे ने कहा कि भारतीय शिक्षा को ‘अ-भारत’ से ‘भारत’ बनाने के लिए शिक्षकों को स्वाध्याय, साधना और गहन अध्ययन के मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने संभल में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के सफल संचालन का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में सुदृढ़ आधारभूत संरचना, शिक्षकों का सम्मान और भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़े संस्कारों को शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कार्य किए गए हैं। डॉ. काटदरे ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा अर्थकारी और अर्थ निरपेक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा निःशुल्क हो और इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यशाला की बीज वक्ता डॉ. इंदुमती काटदरे ने दो सत्रों में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय शिक्षा के पुनर्स्थापन के लिए “भारत को जानो, भारत को मानो और भारतीय बनो” का सूत्र दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय शास्त्रों में विश्व का संपूर्ण ज्ञान समाहित है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुनरुत्थान विद्यापीठ ने भारतीय शास्त्रों और इतिहास पर गहन शोध के बाद 1051 ग्रंथों का निर्माण किया है। इन ग्रंथों को आमजन के अध्ययन के लिए आज की भाषा में सुलभ बनाया गया है। कार्यक्रम के संयोजक टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने समन्वय और मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट का विशेष सहयोग रहा। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के पांच राज्यों से लगभग 1000 शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर हर्षित भारद्वाज, प्रशांत यादव, भुवी शर्मा, अनुराग सक्सेना, सारिका कपूर, नितिन गुप्ता, रीनू बंसल, अलका सिंह, विनीता सक्सेना, बृजेश, सचिन सत्यार्थी और सुमित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


https://ift.tt/37wJclC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *