संभल जनपद में गुरुवार को इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ हाईवे पर भी विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और उन्हें लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर तक रह गई। भोर से ही पूरे जनपद में कोहरे की चादर बिछ गई। सुबह 6 बजे संभल शहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 9 बजे तक बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया। घने कोहरे के बावजूद, नगर पालिका परिषद संभल के खेल मैदान में युवाओं ने क्रिकेट खेला, जो उनके उत्साह को दर्शाता है। कोहरे के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे से आवागमन शुरू होने पर ठंड का अहसास बढ़ गया, जिससे आम जनजीवन ठिठुरता हुआ नजर आया। जनपद के अन्य कस्बों जैसे सिरसी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और चंदौसी, बहजोई, गुन्नौर, बबराला, नरौली, असमोली, गंवा में 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि भोर में इन स्थानों पर तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। नगर पालिका परिषद और ब्लॉक स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन पहले दिन होने के कारण ये कम ही स्थानों पर दिखाई दिए। नगर पालिका परिषद संभल के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि अलाव की व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज से प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी। दिशांत गर्ग ने बताया कि संभल शहर में आज हमने सीजन का पहला पूरा देखा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे तो मौसम अच्छा लग रहा था। आज ठंड का भी एहसास हो रहा है।
https://ift.tt/WhQCIbB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply