संभल के एक सरकारी स्कूल की दीवारों पर कुरान आयतें लिखे होने की तस्वीर लगी थी। वहीं, महापुरुषों की तस्वीरें एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखी गई थीं। शुक्रवार दोपहर में स्कूल पहुंकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता धार्मिक सामग्री के अपमान का आरोप लगाया। वहीं स्कूल परिसर में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी स्कूल पहुंची। जहां स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई। मामला चंदौसी तहसील के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में गांव नगला पूर्वा का है। पढ़िए पूरा मामला…
चंदौसी तहसील के गांव नगला पूर्वा में स्थित सरकारी स्कूल में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। आरोप है कि स्कूल परिसर में दीवारों पर कुरान आयतें लिखी हुई लगी थीं। वहीं, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, मां सरस्वती, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरें एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखी गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे। इसे सरकारी स्कूल में नियमों के खिलाफ बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा महिला हेडमास्टर और सहायक शिक्षक से सवाल-जवाब किए गए। जिस पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसी बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। विद्यालय की महिला हेडमास्टर पुष्पा देवी ने इस पूरे मामले के लिए टीचर मोहम्मद नाजिम को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, टीचर ने आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी जा रही है। दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए।
वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि स्कूल में नियमों के विपरीत धार्मिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मौके पर जिला मंत्री विजय चौधरी, राजेश गुप्ता, दीपक कश्यप, दिनेश कुमार, रवि शर्मा सहित कई VHP कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक बयान भी सामने आए। जिन्हें लेकर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। VHP कार्यकर्ता आशीष तूफानी ने कहा, स्कूल पहुंचने पर दीवारों पर कुरान आयतें लिखी मिलीं। महापुरुषों की तस्वीरें एक कमरे में रस्सी के बांध करके रखी हुई थीं। विभाग संयोजक सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपन शर्मा ने स्कूल में धार्मिक प्रतीकों के उपयोग पर आपत्ति जताई थी। इसकी जानकारी होने पर स्कूल पहुंचकर विरोध कर कार्रवाई की मांग की। शिक्षा विभाग को पूरे मामले से अवगत कराया गया है।
बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि गांव नगला पूर्वा की प्राथमिक विद्यालय में कुरान आयतें लिखे होने का मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक पुष्पा रानी एवं सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को सस्पेंड किया जा रहा है। विभाग की ओर से जो भी नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।
थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्कूल के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की है। मामला बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा है, हंगामा होने की सूचना के बाद स्कूल पर पुलिस पहुंची थी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
—————————————————–
ये भी पढ़ें….
UP में UGC ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें:हिंदू वोट बैंक बंटा, 2027 चुनाव में हो सकता है नुकसान हिंदू वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने के लिए सीएम योगी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ का नारा दिया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने नारा दिया ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।’ पिछले डेढ़ साल से पार्टी जाति की जगह धर्म के नाम पर वोटरों को जोड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यूजीसी के नए नियमों ने इस रणनीति को झटका दे दिया। अब हिंदू वोट बैंक फिर से जातियों में बंटने लगा है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/5HtTcAD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply