DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में शैक्षिक गोष्ठी, 550 शिक्षक हुए शामिल:MLC बोले- शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

संभल में शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 37 माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 550 शिक्षकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम शनिवार को गुन्नौर तहसील के बबराला कस्बे में स्थित बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्राओं ने ध्वजारोहण, झंडा गीत, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, प्रतिज्ञा और शपथ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सेवाकाल में वे बच्चों को शिक्षा और संस्कार देते हैं, जबकि सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज का मार्गदर्शन करते हैं। एमएलसी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए गुरु को माता-पिता से भी ऊंचा स्थान दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करते हैं। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बताया और उनसे सतत अध्ययन, नवाचार तथा नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षक संगठनों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष आवश्यक है। इस अवसर पर वर्ष 2020 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला मंत्री मनोज कुमार रास्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनीत गिरि, पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहित सक्सेना, पूर्व महामंत्री इन्द्रासन सिंह, बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगन्नाथ, महामंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष वाहिद हुसैन, हरीश चंद्र गुप्ता सहित अनेक शिक्षक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/umJ5rMa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *