संभल में शीतलहर का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 197 पर पहुंच गया। हालांकि, लगातार तीसरे दिन कोहरे से कुछ राहत मिली है। शनिवार की सुबह 4 बजे जनपद संभल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था, जो सुबह 8 बजे बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने 280 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। 4 तस्वीरें देखिए… ठंड और कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। चंदौसी जंक्शन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, सद्भावना एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और दोराई टनकपुर एक्सप्रेस सहित बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 4 घंटे तक देरी से चलीं। एक मालगाड़ी भी 6 घंटे विलंब से पहुंची। मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। शीतलहर के चलते रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। मौसम में बदलाव के कारण लोगों में खांसी और जुकाम की शिकायतें बढ़ी हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. रामलाल यादव ने बताया कि प्रतिदिन 1000 से अधिक ओपीडी हो रही हैं, जिनमें अधिकतर मरीज खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बाजारों में हालांकि रौनक कम है, लेकिन गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। किसान गजेंद्र सिंह के अनुसार, कोहरे का असर आलू की फसल पर भी दिखाई दे रहा है। व्यापारी रजत कुमार ने बताया कि लोग ठंड से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं, जिससे केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही ज्यादा हो रही है।
https://ift.tt/NcikGr4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply