DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में वक्फ जागरूकता अभियान:मुतवल्ली और इमामों को पंजीकरण, बेहतर प्रबंधन के निर्देश

संभल में मंगलवार को वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और बेहतर प्रबंधन के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। सराय तरीन में मुतवल्ली और इमामों की विशेष बैठक आयोजित की गई। मुफ्ती गुलफाम ने बताया कि जिले में कई वक्फ संपत्तियां हैं, जिनकी जानकारी अधिकतर मुतवल्लियों को नहीं है। उन्होंने सभी वक्फ संपत्तियों का निर्धारित समय में ऑनलाइन ‘उम्मीद पोर्टल’ पर पंजीकरण कराने को अनिवार्य बताया। हाफिज फखरे आलम ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इसके जरिए उन संपत्तियों के पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिनका अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। पंजीकरण से संपत्ति की पहचान, स्थिति, उपयोग और आय-व्यय का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। मौलाना रेहान फलाही ने बताया कि वेबसाइट धीमी होने के कारण कई लोगों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है। उन्होंने मुतवल्ली और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधकों से 5 दिसंबर 2025 तक अपनी संपत्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने की अपील की। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए आठ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें वक्फ संपत्ति का स्वामित्व प्रमाणपत्र, स्थान विवरण, खातानक्शा, वक्फनामा (यदि उपलब्ध हो), फोटो, बैंक खाता विवरण, प्रबंध समिति का गठन पत्र और संपर्क विवरण शामिल हैं। हाफिज उस्मान ने जानकारी दी कि सभी मस्जिदों और मदरसों के जिम्मेदारों को इस बैठक के बारे में सूचित किया गया था। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे यह अभियान सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में जमीयते उलेमा हिंद जिला संभल के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद उस्मान ने दुआ की और मु. शुऐब अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


https://ift.tt/4Am57zr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *